फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल युग में जागरूकता ही सुरक्षा की सबसे बड़ी ढाल : सीओ

Thu, 04 Dec 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खेसरहा। क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय पंचमोहनी में बुधवार को सीओ रोहिनी यादव की मौजूदगी में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्कूली छात्राओं को न केवल साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं से परिचित कराया गया बल्कि उन्हें महिला कानून, डिजिटल सेफ्टी और करियर में आगे बढ़ने से जुड़ी समग्र जानकारी दी।
विज्ञापन

सीओ रोहिनी यादव ने कहा कि डिजिटल युग में जागरूकता ही सुरक्षा की सबसे बड़ी ढाल है। छात्राओं को चाहिए कि वे अपने अधिकारों को जानें, तकनीक का सही उपयोग करें और किसी भी परेशानी की स्थिति में तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करें। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को निम्न महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में विस्तार से बताया गया कि कभी भी अपनी निजी जानकारी जैसे सरकारी आईडी, पासवर्ड, बैंक खाता संख्या, एटीएम पिन को किसी भी सोशल मीडिया सार्वजनिक साइट या ब्लॉग पर साझा न करें। इसी तरह ईमेल, मैसेजिंग एप या एसएमएस पर आए किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांचें। पासवर्ड को मजबूत और जटिल बनाएं। अक्षरों, संख्याओं और विशेष चिह्नों को मिलाकर तथा अलग-अलग साइटों के लिए अलग पासवर्ड का उपयोग करें।
सीओ रोहिनी यादव ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, उनके कानूनी अधिकारों तथा अपराध की स्थिति में उठाए जाने वाले कदमों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाज में सुरक्षित और सशक्त स्थान पाने के लिए लड़कियों का शिक्षित होना जरूरी है। इस दौरान थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा, राघवेंद्र प्रताप, महिला आरक्षी रंभा यादव रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें