फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: क्षेत्र में किया गया टीकाकरण

Wed, 19 Nov 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। बेवा क्षेत्र में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण अभियान में अब ऑनलाइन माइक्रो प्लान का उपयोग किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने यह कदम टीकाकरण में लापरवाही की शिकायतों के बाद उठाया है ताकि शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन

अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी ने कि इस ऑनलाइन माइक्रो प्लान के तहत क्षेत्र में टीकाकरण किया जा रहा है। इसका उद्देश्य प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना और किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकना है।
इस अभियान की ऑनलाइन रिपोर्ट प्रतिदिन जिलाधिकारी को भेजी जाती है। अब कोई भी कर्मचारी मनमानी या लापरवाही नहीं कर पाएगा, क्योंकि अधिकारी कहीं से भी टीकाकरण की ऑनलाइन निगरानी कर सकते हैं। इससे यह सुनिश्चित होगा कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे और शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें