फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: समस्या आने पर बेहिचक पुलिस को बताएं

Wed, 08 Oct 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सीओ व एसओ छात्राओ को जानकारी देते हुए। स्रोत विज्ञ​प्
विज्ञापन
खेसरहा। थाना क्षेत्र के बिसरी गांव में थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में महिला जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं को सुरक्षा का पाठ पढ़ाया गया। शासन की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं को डरने की जरूरत नहीं है। कभी किसी प्रकार की समस्या आने पर बेहिचक पुलिस को बताना चाहिए। उनके आत्मरक्षा एवं सशक्त होने के लिए महिला कानून बनाया गया है। महिलाओं के लिए किसी भी समस्या होने पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1076, 1930, 1098 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे महिला निडर होकर मुकाबला कर सकें। कहा कि इस नंबरों पर फोन करने पर मोबाइल का बैलेंस नहीं कटता है। थोड़ी देर में आपके सुरक्षा के लिए पुलिस मौजूद मिलेगी। इस दौरान बिसरी गांव के मोड़ पर एंटी रोमियो चेकिंग में दो शोहदों को पकड़ा गया। पुलिस ने उन्हें कानून के बारे में समझाया और माफीनामा भरकर अग्रिम चेतावनी देकर छोड़ दिया। जागरूकता अभियान में उप निरीक्षक चंद्रिका प्रसाद मौर्य, कांस्टेबल अजीत कुमार, दयाशंकर व महिला कांस्टेबल रंभा, कमलेश कुमार, सुनील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें