फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं तो लोकतंत्र का अस्तित्व खतरे में : संजय सिंह

Sun, 25 Oct 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भारतभारी नगर पंचायत के मोतीगंज चौराहा पर आम आदमी पार्टी द्वारा जन आक्रोश सभा को संबो​धित करते म - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
- भारतभारी में जनआक्रोश सभा में सरकार पर बरसे आम आदमी पार्टी के सांसद
विज्ञापन

- महंगाई-बेरोजगारी और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी पर उठाए सवाल
भारतभारी। चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं होगी तो लोकतंत्र का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। जनता के वोट की ताकत से ही सरकार बनती है और मताधिकार की रक्षा करना लोकतंत्र के लिए जरूरी है।
यह बातें आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को नगर पंचायत भारतभारी के मोतीगंज चौराहे पर आयोजित सत्ता परिवर्तन जनआक्रोश सभा में कहीं। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और मतदाता सूची में कथित विसंगतियों को लेकर सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन

पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष इमरान लतीफ की ओर से आयोजित सभा में संजय सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार आम जनता की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय जनहित के मुद्दों से बच रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से आम लोग परेशान हैं। इसके बावजूद इन समस्याओं पर प्रभावी जवाब नहीं मिल रहा है। उन्होंने भाजपा पर वोट चोरी और चंदा चोरी के आरोप लगाते हुए मताधिकार की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। सभा में आप के प्रांतीय अध्यक्ष इमरान लतीफ ने भी विकास और स्थानीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाए। उन्होंने जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा। संचालन इमरान संभल शाही ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान जलाल अहमद, नफीस हल्लौरी, विनय पटेल, अब्बास आजमी, कौशल्या यादव, अभिषेक सिंह, शरद श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

मतदाता सूची के आंकड़ों पर उठाए सवाल
सभा के बाद मीडिया से बातचीत में संजय सिंह ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर आंकड़ों में कथित अंतर का मुद्दा उठाया। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में 84 लाख नए वोट जोड़ने की बात कही गई थी, जबकि जमीनी स्तर पर यह आंकड़ा 71 लाख तक ही पहुंचने की बात सामने आ रही है। उन्होंने दोनों आंकड़ों के बीच 13 लाख के अंतर पर सवाल उठाते हुए इसकी जांच की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें