फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गर्भवतियों में कुछ विशिष्ट लक्षण दिखाई दे तो जांच जरूरी

Tue, 28 Oct 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भनवापुर क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में आयोजित क्लस्टर बैठक में जानकारी देते अधीक्षक। स्रोत स्वास
विज्ञापन
- भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में आयोजित क्लस्टर बैठक में स्वास्थ्य कर्मियों को दी गई जानकारी
विज्ञापन

भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में मंगलवार को आशा, एएनएम व संगिनी की क्लस्टर बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को अधीक्षक ने हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) के लक्षण की जानकारी देते हुए बताया कि अगर किसी गर्भवती में उच्च रक्तचाप, योनि से रक्तस्राव, बुखार, सिरदर्द और दृष्टि में बदलाव, सूजन, भ्रूण की असामान्य गति आदि लक्षण एचआरपी के हैं।
विज्ञापन

अधीक्षक ने बताया कि यदि भ्रूण की गति असामान्य है या यदि आपको लगता है कि भ्रूण की गति कम हो गई है तो यह एक समस्या का संकेत हो सकता है। उन्होंने बताया कि यदि आपको इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई देते हैं तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें। वे आस्थिति का मूल्यांकन करेंगे और आवश्यक उपचार प्रदान करेंगे। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि टीकाकरण के दौरान बाहर गए लाभार्थियों की सूची तैयार कर उनका अगले शिविर में टीकाकरण सुनिश्चित करें। इस दौरान बीएमसी सूर्यदेव सिंह, लक्ष्मी, मालती, रीना, संगीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें