फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अबीर-गुलाल और जयकारों के बीच विसर्जित हुईं मूर्तियां

Mon, 21 Sep 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बिस्कोहर के बाबू पोखरा स्थित गणेश पंडाल में आयोजित कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
बिस्कोहर। कस्बा बिस्कोहर व दलपतपुर में चल रहे आठ दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव का सोमवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन हो गया। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कस्बा स्थित बाबू पोखरा से भगवान गणेश की भव्य विसर्जन शोभायात्रा प्रारंभ हुई।
विज्ञापन

इसमें शामिल युवा डीजे की भक्ति धुनों पर थिरकते और हवा में अबीर-गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे। जयकारों के बीच मूर्तियों का विसर्जन किया गया। “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों के बीच शोभायात्रा बाबू पोखरे से शुरू होकर मुख्य मार्केट, चौक रोड, कसेरा मोहल्ला, बस अड्डा और पुराना बैंक रोड होते हुए रात 10 बजे पुनः बाबू पोखरे पर पहुंची। यहां सभी प्रतिमाओं की महाआरती कर श्रद्धा पूर्वक विसर्जन किया गया। सुरक्षा व्यवस्था में त्रिलोकपुर पुलिस सक्रिय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें