फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सीताहरण का मंचन देख नम हुईं आंखें

Sun, 16 Nov 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भनवापुर क्षेत्र के चौखड़ा में श्रीरामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
भनवापुर। क्षेत्र के चौखड़ा में चल रही ऐतिहासिक रामलीला कार्यक्रम में शनिवार की रात अगस्त ऋषि का आश्रम और साधु के भेष में रावण द्वारा सीताहरण का मार्मिक मंचन किया गया। इसे देख भारी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

रामलीला की शुरुआत अगस्त ऋषि के आश्रम से हुई, जहां भगवान राम की भेंट सुतीक्ष्ण और अगस्त ऋषि से हुई। अगस्त ऋषि ने भगवान राम को पंचवटी आश्रम में निवास करने के लिए कहा। इसी बीच लंकापति रावण की बहन शूर्पणखा आश्रम में आई और भगवान राम के सामने विवाह का प्रस्ताव रखा। भगवान राम ने अपनी पत्नी माता सीता को दिखाते हुए कहा कि वह विवाहित हैं। सीता को देखते ही शूर्पणखा ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया, जिस पर क्रोधित होकर लक्ष्मण ने उसकी नाक और कान काट दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें