फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मैं किसी और का हूं फिलहाल...से बी प्राक ने मचाया धमाल, थिरके दर्शक

Thu, 29 Jan 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महोत्सव के पहले दिन स्वाति मिश्रा ने दी थी प्रस्तुति, दूसरे दिन बी-प्राक ने मचाया धमाल
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर महोत्सव 2026 की पहली रात श्रद्धा, भक्ति, उल्लास और उत्साह का माहौल रहा। वहीं, दूसरे दिन बाॅलीवुड के स्टार पंजाबी गायक बी प्राक ने सर्द हवाओं के बीच अपनी परफाॅर्मेंस से गर्मी बढ़ा दी।
सिद्धार्थनगर महोत्सव की पहली शाम मशहूर गायक बी प्राक के नाम रही। उन्होंने अपने गीतों की प्रस्तुतियां दीं तो युवाओं के कदम थिरक उठे। शहर के बीएसए मैदान में आयोजित हुए कार्यक्रम में युवाओं की भीड़ रही। लोग शाम से ही मैदान में एकत्र हो गए।
विज्ञापन


पंजाबी सिंगर, कंपोजर व म्यूजिक डायरेक्टर बी प्राक जैसे ही मंच पर पहुंचे लोगों ने तालियों की गूंज से स्वागत किया। पंजाबी गायक बी प्राक ने अपने गीतों से समा बांध दिया। उन्होंने ''गल्ला तेरियां...'' और ''किसी और का हूं फिलहाल कि तेरा हो जाऊं... समेत कई गाने सुनाए।

प्रसिद्ध भजन गायिका स्वाति मिश्रा ने मंच पर अपनी प्रस्तुति से हजारों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बुधवार रात करीब नौ बजे उनके मंच पर पहुंचते ही पूरा पंडाल तालियों और जयकारों से गूंज उठा। उनकी प्रस्तुति राम आएंगे तो अंगना सजाएंगे पर जयश्री राम के जयघोष करते हुए दर्शक देर तक तालियां बजाते रहे।

इसके बाद शुरू हुए भजनों के सिलसिला में पहले बम बम बोल रहा काशी..., होली खेले मसाने में..., वृंदावन मेरो प्यारो वृंदावन..., राम सिया की करुण कहानी..., एक है चंदन एक है पानी..., तुम उठो सिया शृंगार करो...., शिव धनुष राम ने तोड़ा है उन्होंने

लोगों को जय-जय श्रीराम के जयकारे लगाने के लिए मजबूर

कर दिया।

इसके बाद श्रीरघुवर कोमल कमल नयन, मेरे मन में भी राम मेरे तन में भी राम और रामा रामा रटते रटते बीती रे उमरिया जैसे लोकप्रिय भजन प्रस्तुत कर भक्तिमय माहौल में दर्शक दीर्घा में बैठे लोग कार्यक्रम के अंत तक झूमते नजर आए। कार्यक्रम में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, सीडीओ बलराम सिंह, भाजपा नेता स्नेहलता पाल, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी की मौजूदगी में भजन गायिका स्वाति मिश्रा को शाल आदि देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


वहीं स्वाति मिश्रा ने सिद्धार्थनगर

के प्रति अपना विशेष लगाव

व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि यहां उन्हें हमेशा अपनापन और प्यार मिलता है। स्वाति मिश्रा ने दर्शकों की उत्सुकता और ऊर्जा की सराहना करते हुए कहा कि यह किसी भी कलाकार को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें