- भनवापुर के कोदई जोत में आयोजित हुई संचार गतिविधि
विज्ञापन
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के कोदई जोत में शुक्रवार को संचार गतिविधि एवं माता जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि महिलाओं व बच्चों का टीकाकरण व जांच के साथ ही स्वच्छता भी बहुत जरूरी है। स्वच्छता अपना कर अपने बच्चों को कई गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकता है।
अधीक्षक ने बताया कि गर्भवतियां अपना समय से पंजीकरण करना सुनिश्चित करें। साथ ही प्रसव पूर्व जांच व टीकाकरण कराएं। गर्भावस्था के दौरान सीएचसी पर एचआरपी दिवस पर लगने वाले शिविर में जांच अवश्य कराएं, जहां जांच के दौरान कोई समस्या होने पर निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधाओं का लाभ ले सकती हैं। बीएमसी सूर्य देव सिंह ने लोगों को संचारी रोग के बारे में भी जागरूक किया। बीसीपीएम मेराज अहमद ने महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एएनएम शालिनी सिंह, रीना, राजमती, कौशल्या, विमला आदि मौजूद रहीं।