फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मछली के विवाद में घर में घुसकर मारपीट, पांच पर प्राथमिकी

Tue, 06 Oct 2026 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के रोहूडीला गांव उमरानगर में मछली पकड़ने को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर घर में घुसकर मारपीट की गई, जिसमें तीन लोगों को चोटें आईं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला चार अक्तूबर की सुबह करीब पांच बजे का है। रोहूडीला गांव के टोला उमरा निवासी राम (17) और पवन (15) गांव के पास मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान पानी में पत्थर फेंकने को लेकर उनका दूसरे पक्ष से विवाद हो गया। पीड़ित अमेरिका का आरोप है कि बात बढ़ने पर आरोपित लाठी-डंडे, चाकू और धारदार हथियार लेकर उसके घर पहुंच गए। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। अमेरिका जान बचाने के लिए एक पड़ोसी के घर में छिप गया, परंतु आरोपितों ने वहां भी हमला किया। हमले में पड़ोसी प्रदीप चौधरी की पत्नी समेत अन्य लोगों को भी चोटें आईं।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपितों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर कुल पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इन आरोपितों में दो नाबालिग भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ मोहाना जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें