सिद्धार्थनगर। गोरखपुर जोन की 72 वीं अन्तर जनपदीय पुलिस हाॅकी (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता-2024 के पुरुष वर्ग में मेजबान सिद्धार्थनगर की टीम विजेता बन गई, जबकि महिला वर्ग में देवरिया की टीम अव्वल रही।
पुलिस लाइन की ग्राउंड पर पुरुष वर्ग में सिद्धार्थनगर की टीम ने बस्ती को 2-1 से शिकस्त दी। पहले हॉफ में सिद्धार्थनगर के जयकिशन ने एक-एक गोल किया, जबकि बस्ती की ओर आरक्षी साजिद ने गोल दागा। उसके बाद सिदार्थनगर की टीम ने 2-1 से बढ़त बना ली। दूसरे हॉफ में दोनों टीमों की ओर से गोल नहीं हुए। अंतिम दौर में बस्ती की टीम आक्रामक हुई और सिद्धार्थनगर के खिलाडि़यों ने रक्षात्मक प्रदर्शन करते हुए खिताब जीत लिया। आखिरी मिनट तक मैच रोमांचक बना रहा।
गोरखपुर जोन गोरखपुर की 72 वीं अंतरजनपदीय पुलिस हॉकी महिला/ पुरुष प्रतियोगिता के फाइनल मैच में देवरिया व जनपद गोंडा के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 2-2 के स्कोर पर बराबर रही।
पेनल्टी शूटआउट में भी दोनों टीमें 2-2 के स्कोर पर बराबर रही। प्रतियोगिता का परिणाम सडन डेथ प्रक्रिया से निकाला गया, जिसमें जनपद देवरिया ने 1-0 से जीत हासिल कर चल-वैजन्ती अपने नाम कर लिया।
जनपद देवरिया से महिला मुख्य आरक्षी जया रंजन यादव तथा महिला आरक्षी प्रिया यादव ने 2-2 गोल किया व महिला आरक्षी कविता चतुर्वेदी ने 1 गोल किया जबकि जनपद गोंडा से महिला आरक्षी संध्या रावत ने 2 गोल व महिला आरक्षी रचना व वर्षा सिंह ने 1-1 गोल किया ।
मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को चल बैजयंती व पुरस्कार दिया। इस मौके पर आरआई बीएन गुप्ता, निरीक्षक सूरज सिंह एवं आरक्षी चंद्रिका सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।