शोहरतगढ़। श्रीराम जानकी मंदिर कमेटी के व्यवस्थापक रामसेवक गुप्ता के भतीजे सुरेश कसौधन शनिवार की सुबह दुकान पर चाय पी रहे थे। इस दौरान जवाहरलाल जायसवाल से सुरेश की कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने कहा कि दोनों पक्ष से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।