फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दशहरा पर आज शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री, घर से निकलने से पहले जान लें रूट डायवर्जन

Tue, 20 Oct 2026 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के भारत माता चौक पर मेला के दौरान डायवर्सन लगाने के लिए बैरियर लगते यातायात पुलिस। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
- हाइडिल और पेट्रोल पंप तिराहे से सुबह आठ से रात दस बजे तक प्रवेश प्रतिबंधित, गोरखपुर से आने वाले वाहन पकड़ी-सनई होकर जाएंगे
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। दशहरा पर्व पर शहर में निकलने से पहले भारी वाहन चालक रूट डायवर्जन की जानकारी जरूर कर लें। मंगलवार को सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक हाइडिल तिराहे और पेट्रोल पंप तिराहे से भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यातायात पुलिस ने भीड़ नियंत्रित करने और आवागमन सुचारु बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं।
यातायात पुलिस के अनुसार, गोरखपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को पकड़ी से मोड़कर सनई चौराहे के रास्ते गंतव्य तक भेजा जाएगा। वहीं, मोहाना और बर्डपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन विवेकानंद तिराहा और साड़ी तिराहा होकर निकलेंगे। वाहन चालकों से निर्धारित मार्गों का पालन करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपातकालीन वाहनों को मिलेगी छूट
पुलिस के अनुसार, एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन और अन्य आकस्मिक सेवाओं से जुड़े वाहनों को प्रतिबंध से छूट रहेगी। यातायात की स्थिति और जरूरत के अनुसार भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित भी किया जा सकता है। ऐसे में वाहन चालक निर्धारित मार्गों पर चलें और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

एक नजर में रूट डायवर्जन
समय: मंगलवार सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक।
हाइडिल और पेट्रोल पंप तिराहा: भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित।
गोरखपुर की ओर से आने वाले वाहन: पकड़ी से मुड़कर सनई चौराहे के रास्ते जाएंगे।
मोहाना और बर्डपुर की ओर से आने वाले वाहन: विवेकानंद तिराहा और साड़ी तिराहा होकर निकलेंगे।
आपातकालीन वाहन: एंबुलेंस, अग्निशमन और अन्य आकस्मिक सेवा वाहनों को छूट रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें