फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेपाल में भारी बारिश... नवलपुर में 109 एमएम बरसा पानी

Wed, 17 Sep 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सीमा से सटे लुंबिनी प्रदेश में सर्वाधिक बारिश हुई, अभी जारी
विज्ञापन

खुनुवां। नेपाल में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है। मंगलवार की रात नेपाल के लुंबिनी और कर्णाली प्रांत के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। नेपाल जल विज्ञान एवं मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सबसे ज्यादा वर्षा पूर्वी नवलपरासी (नवलपुर) के देउराली में दर्ज की गई, जहां 109.6 मिमी पानी बरसा। वहीं, सुर्खेत के गोठीकांडा में 101.4 मिमी और जम्मू, सुर्खेत में 62.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। अभी भारी बारिश का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

लुंबिनी प्रदेश के पाल्पा के अर्चाले में 78.2 मिमी, कैलाली में 66.2 मिमी, अर्घाखांची में 50.4 मिमी और चितवन के गोविंदबस्ती में 55.8 मिमी बारिश हुई। विभाग के अनुसार मानसून की निम्न दबाव रेखा फिलहाल सरदार क्षेत्र के आसपास सक्रिय है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी भरी हवाओं के कारण नेपाल के विभिन्न हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार सुबह छह बजे जारी बुलेटिन के मुताबिक पूरे देश में आसमान पर बादल छाए रहेंगे। कोशी, मधेश, बागमती और कर्णाली प्रांतों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। गंडकी प्रांत के पहाड़ी इलाकों सहित शेष हिस्सों में भी मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें