फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले

Fri, 19 Sep 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा। क्षेत्र में शुक्रवार भोर में हुई झमाझम बारिश ने किसानों को बड़ी राहत दी है। लंबे समय से वर्षा न होने के कारण सूख रही धान की फसल को इससे संजीवनी मिली है। खेतों में पानी भर जाने से किसानों के चेहरे खिल उठे और उनकी चिंताएं दूर हो गईं।
विज्ञापन

जुलाई से लेकर आधा सितंबर बीत जाने के बाद भी बारिश न होने से किसान परेशान थे। खेतों में दरारें पड़ने लगी थीं और धान की फसल सूखने लगी थी। नहरों का पानी हर खेत तक न पहुंच पाने होने के कारण सिंचाई प्रभावित हो रही थी। इस झमाझम बारिश ने किसानों को न केवल राहत दी है बल्कि अब अच्छी पैदावार की उम्मीद भी जगाई है।
किसान पवन सुत मिश्र, शारदा चौधरी, खुशहाल चौधरी, मेहीराम, राम नेवासा चौबे, चिल्हु सिंह ने बताया कि सुबह हुई बारिश से उनके खेतों में पर्याप्त पानी भर गया है। इससे धान की फसल तेजी से बढ़ेगी और उत्पादन भी अच्छा मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यदि आने वाले दिनों में भी मौसम अनुकूल रहा तो किसानों की मेहनत सफल होगी। इस बारिश से किसानों की चिंताएं कम हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें