फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विभागीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में प्रधानाध्यापक निलंबित

Sun, 29 Nov 2026 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शिक्षक आचरण के प्रतिकूल व्यवहार करने और विभागीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में बीएसए शैलेश कुमार ने मिठवल ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय खुटहना में तैनात सहायक अध्यापक एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापक विजय बहादुर राय को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा) ने बीएसए को पत्र भेजकर शिकायत की थी कि विजय बहादुर राय बिना प्रयोजन कार्यालय आते-जाते हैं और कर्मचारियों के साथ अनुचित व्यवहार करते हुए विभागीय कार्य में बाधा उत्पन्न करते हैं। उन पर कार्यालय कर्मियों में भय का माहौल बनाने का भी आरोप है। बीएसए ने निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता देने और प्राथमिक विद्यालय खुटहना में ही संबद्ध रखने के निर्देश दिए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी बांसी को एक सप्ताह में आरोपपत्र तैयार करने को कहा गया है। मामले की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी बर्डपुर और भनवापुर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें