फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नहर में मिला प्रतिबंधित पशु का सिर

Sat, 24 Jan 2026 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के बैदौली गांव के पास से गुजरने वाली नहर में शुक्रवार को प्रतिबंधित पशु का कटा हुआ सिर मिला। इसके बाद मौके पर लोग पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बैदौली गांव निवासी आदित्य पासवान के अनुसार, शुक्रवार शाम को घर लौटने पर उसकी मां ने नहर में प्रतिबंधित पशु का कटा सिर पड़े होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही आदित्य मौके पर पहुंचे और स्थिति की पुष्टि की। इसके बाद उन्होंने बजरंग दल के नेता राहुल अग्रहरि को घटना से अवगत कराया। उनके सुझाव पर आदित्य ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने नहर से कटे सिर को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाल मृत्युंजय पाठक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कुछ संदिग्धों की पहचान की गई है। जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें