फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शुक्रवार को बच्चों की थाली में शामिल होंगे हलवा और उपमा

Mon, 26 Oct 2026 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले के 3.50 लाख विद्यार्थियों को लाभ, पीएम पोषण योजना के तहत सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन की व्यवस्था
विज्ञापन

- परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में होगी लागू
सिद्धार्थनगर। पीएम पोषण योजना के तहत जिले के परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को अब हर शुक्रवार सूजी से बना मीठा हलवा और उपमा दिया जाएगा। इस नई व्यवस्था से जिले के करीब 3.50 लाख विद्यार्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। इसका उद्देश्य बच्चों को मध्याह्न भोजन के साथ अतिरिक्त पोषण उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ्य और शारीरिक विकास में मदद करना है।
अब तक विद्यालयों में निर्धारित मेन्यू के अनुसार बच्चों को मध्याह्न भोजन दिया जाता रहा है। नई व्यवस्था के तहत सप्ताह में एक दिन सूजी से तैयार विशेष व्यंजन भी परोसे जाएंगे। इससे भोजन में विविधता बढ़ने के साथ बच्चों को अतिरिक्त पोषण मिल सकेगा। विभाग की ओर से संबंधित विद्यालयों में व्यवस्था लागू कराने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

पोषण स्तर में सुधार पर जोर
पीएम पोषण योजना के तहत विद्यार्थियों को विद्यालय में भोजन उपलब्ध कराने के साथ उनके पोषण स्तर में सुधार करना भी प्रमुख उद्देश्य है। इसी क्रम में सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक शुक्रवार को हलवा और उपमा दिए जाने से बच्चों को नियमित मध्याह्न भोजन के अतिरिक्त पौष्टिक व्यंजन मिलेंगे।
जिले में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को इस व्यवस्था का लाभ मिलने के मद्देनजर विद्यालयों में भोजन तैयार करने और वितरण की व्यवस्था महत्वपूर्ण होगी। जिला समन्वयक धर्म प्रकाश श्रीवास्तव के अनुसार, योजना के माध्यम से बच्चों को भोजन उपलब्ध कराने के साथ उनके पोषण स्तर में सुधार के प्रयास किए जाते हैं। शुक्रवार को विशेष व्यंजन देने की व्यवस्था भी इसी दिशा में एक कदम है। संबंधित विद्यालयों को निर्धारित व्यवस्था के अनुसार भोजन तैयार कराकर बच्चों को उपलब्ध कराना होगा।
विज्ञापन


बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है। सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन के तहत प्रत्येक शुक्रवार को सूजी से बना मीठा हलवा और उपमा देने से बच्चों को अतिरिक्त पोषण उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। जिले के परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में इस व्यवस्था का क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जाएगा।
- शैलेश कुमार, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें