फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: परिषदीय स्कूलों में शुरू हुईं अर्ध वार्षिक परीक्षाएं

Wed, 10 Dec 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्कोहर। विकास खंड भनवापुर क्षेत्र के न्याय पंचायत बिस्कोहर के चार कंपोजिट, दो माध्यमिक व 13 प्राथमिक स्कूलों में बुधवार से अर्ध वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गईं। साढ़े नौ बजे से साढ़े ग्यारह बजे के बीच कक्षा 6 से 8वीं के छात्र-छात्राओं ने कृषि विज्ञान और गृह शिल्प की परीक्षा दी। वहीं, साढ़े 12 बजे से ढाई बजे तक खेल कूद एवं शारीरिक शिक्षा, स्काउट और कक्षा एक से पांच तक के बच्चों का सभी विषयों का मौखिक परीक्षा हुई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिस्कोहर और गदाखौवा और कंपोजिट विद्यालय कोहडौरा में व्यवस्थित तरीके से परीक्षाएं कराई गईं। संकुल हेड उमाकांत गुप्ता ने बताया कि न्याय पंचायत बिस्कोहर के सभी विद्यालयों में 2116 विद्यार्थी पंजीकृत है, जिसमें प्रथम दिन के दोनों पाली की परीक्षा में 2025 विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। वहीं इस बार पेपर 30 की जगह 50 अंक का आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें