भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में बुधवार से अर्ध वार्षिक परीक्षा शुरू हो गई है। पहले दिन सभी कक्षाओं के बच्चों की मौखिक परीक्षा हुई। प्राथमिक विद्यालय मंगराव में नामांकित 251 बच्चों के सापेक्ष 249 बच्चे परीक्षा शामिल हुए, जिनकी मौखिक परीक्षा विद्यालय के सहायक अध्यापक प्रदीप कुमार के साथ ही प्रधानाध्यापक दुर्गेश कुमार मिश्र ने ली। दुर्गेश मिश्र ने बताया कि मौखिक परीक्षा पहले दिन था, बाकी लिखित परीक्षा बृहस्पतिवार से आरंभ होगी।