बांसी। सिख धर्म के पहले गुरु नानक देव जी का जन्मोत्सव प्रकाश पर्व मंगलवार को नगर के अकबर नगर वार्ड में स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में बड़े ही उल्लास व धूम-धाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर गुरुद्वारे में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। गुरुद्वारा में चल रहे सोमवार से गुरु ग्रंथ साहब का अखंड पाठ शुरू हुआ है, जिसका समापन मंगलवार को होगा। इसके बाद सिमरन, भजन-कीर्तन, अरदास व गुरु के लंगर का आयोजन होगा। गुरु नानक देव जी के जीवन पर प्रकाश मनाने के लिए गुरुद्वारा और आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई के साथ गुरुद्वारा को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। गुरु पर्व पर यहां काफी संख्या में श्रद्धालु इकट्ठा होकर विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होकर भंडारा में प्रसाद ग्रहण करेंगे। यह जानकारी देते हुए ज्ञानी कुलवंत सिंह ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।