- बजट में एक जनपद एक उत्पाद को बढ़ावा देने पर जोर, बढ़ी किसानों की तरक्की की उम्मीद
सिद्धार्थनगर। केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए बजट में स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा देने के एक जनपद एक उत्पाद ओडीओपी के लिए बजट में शामिल किया है। इससे कालानमक की खेती को गति मिलेगी। साथ ही कालानमक गढ़ के बर्डपुर इलाके में नए सीएफसी केंद्र बनने की उम्मीद बढ़ गई है। बजट में एक जनपद एक उत्पाद को शामिल किए जाने पर किसानों ने खुशी व्यक्त की है। उनका कहना है कि इससे खेती रकबा बढ़ेगा और किसानों की आमदनी बढ़ने में मदद मिलेगी।
प्रदेश सरकार की ओर स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए एक जनपद एक उत्पाद की योजना शुरू की है। इसमें सिद्धार्थनगर के कालानमक चावल को शामिल किया गया है। ओडीओपी में शामिल होने के बाद सरकार ने जोर दिया तो दो हजार बीघा से बढ़कर रकबा 15 हजार से अधिक पहुंच गया है। लेकिन, कुटाई और बिक्री की सुविधा न होने से कारण किसानों को वाजिब लाभ नहीं मिल पा रहा है। केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए बजट में ओडीओपी को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है। ऐसे में जनपद में बुद्ध के प्रसाद के रूप में प्रचलित कालानमक की खेती और उसकी ब्रांडिंग और मार्केटिंग जोर पकड़ेगी। साथ ही कुटाई और भंडारण के लिए बनने वाली सीएफस बनाने की उम्मीद बढ़ गई है। आइए किसानों से जानते हैं, उनकी राय।
-
बोले किसान
बजट में ओडीओपी के लिए बात की गई है। इससे जिले के कालानमक धान की खेती को बढ़ावा मिलने की उम्मीद बढ़ी है। किसानों की आय बेहतर होगी।
त्रिभुवन यादव, किसान अहिरौली
-
एक सीएफसी बना था, जिसका किसानों को लाभ नहीं मिला पा रहा था। बजट में ओडीओपी शामिल किया गया है। प्रशासन सीएफसी बनाने के लिए प्रयास कर रहा है, जिससे कुटाई और भंडारण करने में सुविधा होगी।
सुकई यादव, किसान