रतन सेन डिग्री कालेज बांसी में प्रशिक्षण प्राप्त करते एन सी सी के कैडेट्स। स्रोत विज्ञप्ति
- फोटो : kishatwar news
बांसी। रतन सेन डिग्री कॉलेज व रतन सेन इंटर कॉलेज बांसी में 47 यूपी बटालियन एनसीसी बस्ती की ओर से चल रहे वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के नौवें दिन गोरखपुर के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर परिमल भारती ने कैंप का निरीक्षण किया। कैंप कमांडिंग ऑफिसर के दूबे ने कमांडर साहब का स्वागत किया। क्वाटर गार्ड की सलामी के बाद डिप्टी कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विशाल सिंह से मुलाकात की। साथ ही एएनओ मेजर राजेंद्र बौद्ध, ले. डाॅ. राजेश कुमार यादव, जीतेंद्र कुमार शाही, संदीप मौर्य, इंग्लेश यादव, कुलदीप, सृष्टि पांडेय से परिचय प्राप्त ग्रुप कमांडर ने सभी चारों कंपनियों के क्लास का निरीक्षण किया। गर्ल्स हॉस्टल, एमआई रुम, कुक हाउस एरिया, राशन स्टोर एरिया का निरीक्षण किया और काफी प्रशंसा की साथ ही कैंप के सुचारू रूप से संचालित होने के उससे जुड़े सभी अधिकारियों और कैडेटों की भी प्रशंसा किया। फायरिंग काॅम्प्टीशन विजेता को मेडल पहनाकर पुरस्कृत भी किया।
इस दौरान सूबेदार मेजर पूरन, जेसीओ बशीर, प्रेम सिंह, पीआई सुमित सुब्बा, रमेश, वीर बहादुर थापा आदि मौजूद रहे।