सिद्धार्थनगर। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल सोमवार को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध छह जिले के महाविद्यालयों में पढ़ने छात्रों को उपाधि प्रदान करने के साथ 37 मेधावियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित करेंगी।
इसके अलावा विश्वविद्यालय में उपहार वितरित करके सामाजिक सरोकार का संदेश देंगी। राज्यपाल के दौरे को लेकर बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था और भी बढ़ा दी गई है। सीमा पर आने वाले हर व्यक्ति की पहचान पत्र की गहनता से जांच की जा रही है। विश्वविद्यालय में वह सुबह 9:50 बजे पहुंच जाएंगी। उसके बाद वह दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में शामिल होंगी जबकि अगले दिन वह आंगनबाड़ी के कार्यक्रम करने के बाद विश्वविद्यालय के शिक्षक से ऑफिशियल बैठक करेंगी।