फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सोना बढ़ाएगा मेहनत से चमकी बेटियों का हाैसला

Sun, 09 Nov 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। लक्ष्य व शिक्षा के प्रति एकाग्रता से ही शिक्षा के जगत में पहचान बनाई जाती है। इसकाे साकार करने के लिए बेटियों ने कड़ी मेहनत और लगन से अपना लक्ष्य हासिल किया है। सोमवार को आयोजित सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 37 में से 29 गोल्ड मेडल बेटियों के नाम हैं। वहीं सात बेटियां ऐसी हैं, जिन्हें एक से अधिक गोल्ड मेडल दिया जाएगा।
विज्ञापन

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में सोमवार को दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें विश्वविद्यालय सहित छह जिले के महाविद्यालय के 37 छात्र-छात्रा को स्वर्ण से सम्मानित किया जाएगा। इसमें से तीन ऐसी छात्रा हैं, जिन्हें दो-दो डोनर मेडल मिलने से तीन-तीन स्वर्ण से सम्मानित होंगी। छात्राओं ने इसका श्रेय विश्वविद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों को दिया है जबकि चार छात्रा व एक छात्र को दो-दो गोल्ड मेडल दिया जाएगा। दीक्षांत को लेकर तैयारी अंतिम चरण में हैं। इसको लेकर पूरी तरह से विश्वविद्यालय परिवार तत्पर है। रविवार को दीक्षांत समारोह का रिहर्सल किया जाएगा।
कुलपति प्रो. कविता शाह ने शनिवार को संपूर्ण विश्वविद्यालय परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान कुलपति ने अतिथियों के विश्राम स्थल पहुंचकर तैयारी परखीं।
विज्ञापन

इन छात्राओं को मिलेगा एक से अधिक गोल्ड मेडल : सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की छात्रा सची मिश्रा, गणित व ज्याेति पासवान बीएससी गृह विज्ञान को तीन-तीन और एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद के आकृति श्रीवास्तव को तीन गोल्ड मेडल दिया जाएगा। वहीं, एआरसी पीजी कॉलेज मुड़ाडिह वेग संतकबीरनर की पुष्पलता यादव, सरस्वती देवी महाविद्यालय निचलौल महराजगंज की अर्पिता शर्मा, शिवहर्ष पीजी कॉलेज बस्ती की शांभवी पाठक, जीपीएस स्नाकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद के निक्कू गुप्ता व पंडित अंबिका प्रताप नरायण स्नाकोत्तर महाविद्यालय डुमरी हरिहरपुर संतकबीरनगर की सुरभि सिंह को दो-दो गोल्ड मेडल दिया जाएगा। व
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें