फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा नाइट क्लब हादसा : पांच नेपाली नागरिकों की हुई पहचान

Thu, 11 Dec 2025 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुनुवां। गोवा के एक नाइट क्लब में शनिवार आधी रात लगी भीषण आग में पांच नेपाली नागरिकों की मौत की आधिकारिक पुष्टि हो गई है। हादसे में कुल 25 लोगों की जान चली गई थी।
विज्ञापन

गोवा पुलिस ने जिन नेपाली नागरिकों की पहचान की है, उनमें दांग के 31 वर्षीय चूर्ण बहादुर पुन, सिंधुली के लील बहादुर कटुवाल (विवेक), झापा के सबिन विश्वकर्मा और सुदीप विश्वकर्मा के साथ डडेलधुरा के मनोज जोरा शामिल हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लोक बहादुर छेत्री ने बृहस्पतिवार को बताया कि नई दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास, गोवा प्रशासन के साथ समन्वय कर शवों को नेपाल भेजने की तैयारी में जुटा है। चूर्ण बहादुर पुन का शव गोवा से लखनऊ एयर एम्बुलेंस से और वहां से सड़क मार्ग से दांग ले जाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें