सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर की अध्यक्षता में बुधवार देर रात को निपुण भारत मिशन के अंतर्गत समीक्षा बैठक हुई। इसमें कार्यों को समय से कराने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी की ओर से निपुण विद्यालय की कार्ययोजना, एनसीईआरटी पुस्तकों का प्रयोग, नवप्रवेश बच्चों के लिए स्कूल रेडिनेस कार्यक्रम, प्रिंट समृद्ध सामग्री और गणित किट, निपुण लक्ष्य एप की ओर से बच्चों के निपुण लक्ष्यों एवं साप्ताहिक दक्षताओं का आकलन, आंकलन का अभिलेखीकरण, सहयोगात्मक पर्यवेक्षण, मुख्यमंत्री डैस बोर्ड आदि की समीक्षा की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से अवगत कराया गया कि शिक्षक सकुंल की बैठक कराई जाती है। निपुण भारत की समीक्षा बैठक आयोजित होती है। एसआरजी एवं एआरपी डाइट मेंटर्स की ओर से एनबीएमसी पोर्टल के अनुसार रनटेस्ट आधारित मॉनीटरिंग की जाती है। जनपद के 44 विद्यालय निपुण हो चुके हैं। निपुण लक्ष्य एप के संचालन में तकनीकी समस्या आ रही है।
कक्षा आवंटन के लिए शिक्षकों की अनुपलब्धता एवं तीनों कक्षाओं की दक्षता स्तर न्यूनतम 80 प्रतिशत होने पर ही विद्यालय निपुण होना। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी खंड शिक्षा अधिकारी अभिभावकों से संवाद और डोरटूडोर विजिट कर छात्रों की उपस्थिति बढ़ाएं। इसके अलावा अन्य दिशा- निर्देश दिए। इस दौरान बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय समेत सभी बीईओ आदि मौजूद रहे।