फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रेनकट बन गए बड़े गड्ढे, विभाग खामोश

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- है
विज्ञापन

-

- मन्नीजोत भरवठिया मार्ग पर राप्ती नदी के पुल के पास बड़ा रेनकट दे रहा दुर्घटना को दावत
संवाद न्यूज एजेसी
भनवापुर। मन्नीजोत-भरवठिया मार्ग पर राप्ती नदी पर बने पुल के पास रेनकट से बने गड्ढे दुर्घटना को दावत दे रहा है। लोगों ने पीडब्ल्यूडी के जिम्मेदारों से मौखिक रूप से कई बार सड़क पर बने गड्ढे को भरवाने के लिए सूचना दी। मगर पिछले चार माह से गड्ढा भरने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया।
विज्ञापन


अकरम खां, वसीउल्लाह, दलवीर, प्रदीप, नवीन, कमाल अहमद व अन्य ने बताया कि पिछले चार माह से राप्ती नदी पर बने पुल के पास रेनकट से बड़े-बड़े तीन गड्ढे बन गए हैं। गड्ढों से अनजान अनजान राहगीर जरा सी चूक पर दुर्घटना का शिकार हो सकता है। पीडब्लूडी के द्वारा इन गड्ढों के पास कोई खतरे का संकेत बोर्ड या लाल झंडी भी नहीं लगाया गया है। बारिश के समय मिट्टी कटाव के कारण गड्ढे बड़ा रूप ले चुके हैं। लोगों ने पीडब्ल्यूडी से गड्ढों को भरवाने की मांग की है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी खंड बांसी के अवर अभियंता अवनीश चौधरी ने कहा कि मन्नीजोत भरवठिया मार्ग के पैचिंग का टेंडर हो गया है। जल्द सड़क के गड्ढों को भराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें