-डुमरियागंज स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ कॅरिअर गाइडेंस मेला
डुमरियागंज। नगर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में सोमवार को कॅरिअर गाइडेंस मेला आयोजित किया गया। मेले में छात्राओं को विभिन्न कॅरिअर विकल्पों के बारे में जानकारी दी गई।
प्रधानाचार्य रजनी पांडेय की अगुवाई में आयोजित कॅरिअर गाइडेंस कार्यक्रम और मेले का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं को भविष्य के कॅरिअर विकल्पों के बारे में सूचित निर्णय लेने में सहायता करना था। मुख्य अतिथि करुणाकांत, विशिष्ट अतिथि भारद्वाज शुक्ल, शिव कुमार पांडेय, अमरेश बहादुर, बच्चाराम बौद्ध सहित भारी संख्या में छात्राएं व अध्यापक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर छात्रों ने विभिन्न वैज्ञानिक उपकरण प्रदर्शित किए। करुणाकांत ने कहा कि छात्राओं को पुलिस, सेना, व्यवसाय और शिक्षा जैसे विभिन्न कॅरिअर क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों से अवगत कराने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार सही दिशा चुनने में मदद करना, विस्तृत जानकारी प्रदान करना और उनमें आत्मविश्वासपूर्ण निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना है।
इस दौरान सुमीत्रा, विनीता भारती, शैलेश पांडेय, ज्योति पांडेय, हाजरा खातून, माला वर्मा, पूनम वर्मा, आशुम यादव, अन्नपूर्णा, मुहम्मद शरीफ, दुर्गेश त्रिपाठी, मनोज रहे।