डुमरियागंज। नगर स्थित एक निजी विद्यालय में शुक्रवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल के बच्चों ने बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ, ऑपरेशन सिंदूर, सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव, कन्या भ्रूण हत्या आदि के बारे में चित्रण के माध्यम से प्रदर्शित किया। निर्णायक टीम के लोगों ने रंगोली का अवलोकन कर कक्षा दस के बच्चों द्वारा बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ को प्रथम स्थान तो दूसरे स्थान पर कक्षा छह के बच्चों ने सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव व कक्षा-नौ के छात्रों ने पुलवामा हमले को रंगोली से प्रदर्शित किया।