फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मतदाता सूची में शामिल कराएं नाम

Sun, 07 Dec 2025 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत इटवा कस्बे में स्थित नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में भाजपा की तरफ से रविवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति उसका मतदाता होता है। मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं बल्कि आने वाले चुनावों की आधारशिला है। इसमें प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराएं। यह कार्य हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि बूथ स्तर पर भ्रमण कर छूटे हुए नामों को जोड़ने तथा त्रुटियों को ठीक कराने में पूरी ईमानदारी और तन्मयता दिखाए। पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि भाजपा संगठन की शक्ति उसकी निरंतर सक्रियता और पारदर्शी कार्यप्रणाली में निहित है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में सुधार केवल चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बल्कि यह प्रत्येक नागरिक को उसके लोकतांत्रिक अधिकारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा कि सिद्धार्थनगर जिला संगठन मतदाता पुनरीक्षण अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता पर चला रहा है। जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी लगातार फील्ड में जाकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने सभी मंडलों में निर्धारित समय सीमा के भीतर 100 सत्यापन कार्य पूरा करने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें