सिद्धार्थनगर। पांच और 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके बच्चों के आधार में अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट कराने के लिए जिले में राज्यव्यापी अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को स्कूलों में विशेष शिविर लगाकर अभियान को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि बच्चों के आधार में पहला बायोमेट्रिक अपडेट पांच वर्ष और दूसरा 15 वर्ष की आयु पूरी होने पर अनिवार्य है। यदि पहला अपडेट सात वर्ष की आयु तक और दूसरा 17 वर्ष की आयु तक नहीं कराया गया तो आधार निष्क्रिय हो सकता है।