फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: निर्धारित समय में पूरा कराएं बस अड्डे का निर्माण कार्य

Mon, 29 Dec 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
निर्माणाधीन रोडवेज बांसी का निरीक्षण करते डीएम शिवशरणप्पा जीएन। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
बांसी। निर्माणाधीन परिवहन निगम के बस अड्डे का रविवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रोडवेज परिसर में हो रहे निर्माण कार्य को देखा। उन्होंने पैसेंजर हाल, बाउंड्री वॉल, टॉयलेट व यार्ड के काम में प्रगति पाई।
विज्ञापन

निर्माण एजेंसी यूपीपीसीएल को निर्धारित समय में सभी कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। बताते चले कि परिवहन निगम का बस अड्डा काफी पुराना था और परिसर नीचा होने के कारण जल भराव होता है।
इस समस्या का समाधान करने के लिए विभाग ने बस अड्डा भवन का निर्माण और परिसर के उच्चीकरण का कार्य छह माह पूर्व शुरू हुआ था, जिसमें भवन, बाउंड्रीवाॅल, परिसर के उच्चीकरण का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। अब सिर्फ रंगाई-पुताई का कार्य बाकी है। यह कार्य भी जल्द पूरा होने की संभावना है और खरमास के बाद बस अड्डा लोकार्पण होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद डीएम ने रोडवेज परिसर के आस पास जरूरतमंदों और गरीबों को कंबल भी वितरित किया। इस अवसर पर एसडीएम निखिल चक्रवर्ती आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें