फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जीबीसीए रेड ने ब्लू को दी शिकस्त

Sun, 07 Dec 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट में बल्लेबाजी करते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को जीबीसीए रेड व ब्लू के बीच एक दिवसीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इसमें रेड ने ब्लू को चार विकेट से शिकस्त दी। रेड की तरफ से शानदार प्रदर्शन करने वाले इशान को 38 रन की शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जीबीसीए ब्लू ने 33.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 186 रन बनाए। इसमें एहतेशाम ने 34, कृष्णा व नावेद ने 17-17 रन की पारी खेली। जीबीसीए रेड की तरफ से गेंदबाजी करते अभिमन्यु, सुर्यांश और रंजीत ने दो-दो विकेट और गोलू, सचिन व सौम्य ने एक-एक विकेट चटकाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी जीबीसीए रेड की टीम ने 30.5 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। इसमें इशान ने 38, सुर्यांश ने 20 और किंगराज ने 15 रन की पारी खेली। जीबीसीए ब्लू के तरफ से गेंदबाजी करते हुए दुर्गेश व हमजा ने दो-दो विकेट और सत्येंद्र ने एक विकेट चटकाया। इस दौरान क्रीड़ाधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री व कोच विपिन त्रिपाठी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें