बांसी। कस्बे के प्रतापनगर वार्ड में सांसद जगदंबिका पाल ने शुक्रवार को पाइपलाइन से रसोई गैस आपूर्ति के लिए निशुल्क कनेक्शन का शुभारंभ सभासद प्रतिमा वर्मा के घर से किया है। बांसी नगर पालिका में स्वच्छ ऊर्जा और आधुनिक गैस वितरण प्रणाली को सशक्त बनाने के लिए भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से पाइप्ड नेचुरल गैस जीआई कनेक्शन दिया जा रहा है।
इस मौके पर सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि यह परियोजना नगर में स्वच्छ ऊर्जा की सुविधा, सुरक्षित गैस आपूर्ति नेटवर्क एवं जनसुविधा के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।