फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Mon, 02 Nov 2026 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- स्वर्ण व्यवसायी की लूट और हत्या में भी शामिल था आरोपी
विज्ञापन

- गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, न्यायालय से जेल
बांसी। गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त सतीश गौड़ निवासी गोल्हौरा को एसओजी और गोल्हौरा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, सतीश गोल्हौरा थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में लगातार फरार चल रहा था। उसकी आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन

एसपी डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर एसओजी प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय और गोल्हौरा थानाध्यक्ष संजय मिश्रा की संयुक्त टीम ने सोमवार सुबह करीब 7:45 बजे इटवा-बांसी मार्ग पर ग्राम तिवारीपुर स्थित शिव मंदिर के पास से उसे गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सतीश 11 अप्रैल 2025 को अपने चार साथियों के साथ स्वर्ण व्यवसायी प्रभंजन कुमार की रेकी कर लूट की योजना बनाने में शामिल था। वारदात के दौरान विरोध करने पर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में 12 अप्रैल 2025 की रात एसओजी और गोल्हौरा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान सतीश समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बाद में दो अन्य आरोपियों को भी पकड़ा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें