फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सवा तीन लाख दीपों से जगमगाया गालापुर महाकाली मंदिर

Sun, 28 Sep 2025 05:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भनवापुर क्षेत्र के ऐतिहासिक सिद्ध पीठ वटबासिनी गालापुर महाकाली मंदिर परिसर में दीपोत्सव कार्यक्
विज्ञापन
- भक्तिभाव से उमड़ा आस्था का जनसैलाब, प्रशासन रहा सतर्क
विज्ञापन

भनवापुर। शारदीय नवरात्रि की पंचमी तिथि पर शनिवार को डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ऐतिहासिक सिद्ध पीठ वटवासिनी गालापुर महाकाली मंदिर परिसर में दिव्य दीपोत्सव का आयोजन हुआ। धर्म रक्षा मंच के तत्वावधान में हुए इस ऐतिहासिक आयोजन में सवा तीन लाख से अधिक स्वदेशी मिट्टी के दीप जलाकर मंदिर परिसर को भव्य आभा से आलोकित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ धर्म रक्षा मंच के संरक्षक व पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने मां महाकाली की आरती कर पहला दीप जलाकर किया। विधायक श्याम धनी राही ने दीपोत्सव को अंधकार पर प्रकाश की विजय बताते हुए इसकी आध्यात्मिक महत्ता पर बल दिया। इनमें 2100 दीप गाय के गोबर से बने थे, वही महिलाओं द्वारा स्वयं कच्चे मिट्टी से 5100 दीपक बनाकर जलाया गया। इस मौके पर एसडीएम राजेश कुमार, तहसीलदार रविकुमार यादव, मंदिर व्यवस्थापक ठाकुर प्रसाद मिश्रा, विनोद बाबा, लवकुश ओझा, डाॅ. दशरथ चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें