फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अरुणोदय समारोह में हुआ फ्रेशर्स का स्वागत

Sun, 14 Dec 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी कपिलवस्तु के प्रबंध अध्ययन विभाग के छात्रों ने शनिवार को फ्रेशटोपिया-अरुणोदय समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नवागंतुक छात्रों का भव्य स्वागत किया। वहीं विश्वविद्यालय में विभिन्न आयामों से उनका परिचय कराया। प्रबंध अध्ययन विभाग के एमबीए द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम की थीम अरुणोदय रखी गई थी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. कविता शाह ने दीप प्रज्वलन कर किया । कुलपति ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्रों में विचारों की एकता आती है। वहीं एकजुट होकर सामंजस्य बिठा कर कार्य करने की कुशलता प्रदान होती है। उन्होंने सभी छात्रों एवं शिक्षकों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रबंधन और विधि के विभाग के छात्रों के साथ सम्मिलित करने पर हार्दिक बधाई दी। कार्यक्रम में लॉ फैकल्टी के शिक्षक एवं छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे आयोजन और अधिक जीवंत और रोचक बन गया था।
विभागाध्यक्ष प्रो. सौरभ ने नवागंतुक छात्रों का हर्षपूर्वक स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीता यादव ने कहा कि प्रबंध अध्ययन विभाग के छात्र-छात्राओं के अनुशासनात्मक से विश्वविद्यालय की कार्य संस्कृति में बढ़ोतरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें