फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बैंक खाते से जालसाजों ने उड़ाए 20 हजार रुपये

Sat, 02 Aug 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा। क्षेत्र के एक व्यक्ति के खाते से जालसाजी के जरिये 20 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पथरा थाने पर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




क्षेत्र के बसडीला मोदी नानकार गांव निवासी बाल गोविंद ने शनिवार को पथरा थाना पर प्रार्थना पत्र देकर बताया उनका बैंक खाता पथरा बाजार के एसबीआई शाखा में है। शुक्रवार को बैंक से पांच हजार रुपये निकलने के लिए बैंक गए थे। पैसा निकालने के लिए कैश काउंटर पर गए तो वहां पता चला कि खाते में पैसा ही नहीं है। यह सुनकर उनके होश उड़ गए, जब उन्होंने ने अपने बैंक का स्टेटमेंट निकाला तो पता चला कि उनके खाते से 26 जुलाई को 10 हजार और 27 को 10 हजार रुपये आधार से निकाले गए हैं। जबकि, उन्होंने एक माह में कोई पैसा नहीं निकला है। इस संबंध में शाखा प्रबंधक दिव्या श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त व्यक्ति के खाते से आधार कार्ड के जरिये 20 हजार निकला है। इसके लिए थाने पर कंप्लेन करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें