फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: झाड़-फूंक के नाम पर जेवरात ले उड़े जालसाज

Mon, 02 Feb 2026 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज कस्बे के निवासी एक दंपती ने पुलिस से शिकायत की कि झाड़-फूंक के बहाने दो लोगों ने उनके जेवरात लेकर चंपत हो गए। युवक का आरोप है कि बच्चे न होने के कारण उनकी पत्नी ने झाड़-फूंक पर भरोसा किया था।
विज्ञापन

शिकायत में बताया गया कि गोंडा जिले के गेनीनगर निवासी मेही उर्फ नाना और प्रेमकुमार निवासी टेगनावाहा केशवनगर पश्चिमी, थाना खोड़ारे गोंडा आए और झाड़-फूंक के दौरान जेवरात मांगे।
पत्नी ने विश्वास कर मंगलसूत्र, नथुनी और सोने का टीका पोटली में बांधकर दिया। बाद में पोटली खोलने पर जेवरात गायब पाए गए और उसकी जगह मिट्टी मिली।
दंपती के अनुसार, दोनों आरोपी सीसीटीवी में कैद हैं और शिकायत के बाद प्रेमकुमार ने मोबाइल पर धमकी भी दी कि मामला उजागर किया तो जान से हाथ धो बैठेंगे। प्रभारी निरीक्षक श्री प्रकाश यादव ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें