खेसरहा। स्थानीय थाना क्षेत्र के कनपुरवा चौराहे पर गिट्टी प्लांट के पास रविवार को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 12 वर्षीय किशोर समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी खेसरहा पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुहई कनपुरवा निवासी सोनू (32) पुत्र जवाहिर अपने बेटे शिवांशु (12) के साथ बाइक से बेलौहा की ओर से आ रहे थे।