फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती मनाई

Thu, 20 Aug 2026 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बांसी में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करते कांग्रेस नेता। स्रोत विज्ञ
विज्ञापन
बांसी। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती बृहस्पतिवार की शाम कस्बे में मनाई गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं व नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और देश के विकास में उनके अद्वितीय योगदान को याद किया।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता, सूचना क्रांति और पंचायती राज व्यवस्था के सूत्रधार थे। जिला उपाध्यक्ष अभिनय राय ने राजीव गांधी के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे श्वेत क्रांति, हरित क्रांति, पंचायती राज अधिकारों और युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे। सतीश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि सर्वधर्म समभाव की भावना को मानने वाले राजीव गांधी पक्ष और विपक्ष दोनों को साथ लेकर चलने की अद्भुत क्षमता रखते थे।
विज्ञापन

इस अवसर पर मनोज कुमार श्रीवास्तव, राजन श्रीवास्तव, विक्की रिजवी, सोनू प्रकाश त्रिपाठी, रियाज मनिहार, कृष्ण बिहारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें