इटवा। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 29 दिसंबर को होने वाले अटल स्मृति सम्मेलन स्थल का पूर्व शिक्षा मंत्री डाॅ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने निरीक्षण किया। बुधवार को प्रस्तावित स्थल विकास खंड खुनियांव मुख्यालय से सटे बाग का चेयरमैन विकास जायसवाल, भाजपा नेता हरिशंकर सिंह, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष शिवनाथ चौधरी, जिला मंत्री भाजपा कृष्णा मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष गण राजेश पांडेय, रामसूरत चौरसिया के साथ निरीक्षण किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री ने सभी से सम्मेलन में पहुंचने की अपील की।