डुमरियागंज। भाजपा नेतृत्व के आह्वान पर भारत रत्न, पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में बुधवार को डुमरियागंज और भवानीगंज मंडल में स्वच्छता अभियान चलाया गया। मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र त्रिपाठी की अगुवाई में मंदिर चौराहे पर सफाई की गई। वहीं, भवानीगंज में दुर्गा मंदिर प्रांगण में राजकुमार चौधरी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर धार्मिक स्थल और सार्वजनिक स्थानों पर सफाई की। बढ़नीचाफा नपं अध्यक्ष धर्मराज वर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने देश को स्वच्छता, सुशासन और राष्ट्र निर्माण का मजबूत मार्ग दिखाया। इस दौरान रमेश सोनी, अजय अग्रहरि, उमाशंकर गौड़, नंदलाल गुप्ता, संतोष पासवान, पिंटू पटेल, मुक्तिनाथ राजभर आदि मौजूद रहे।