फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: वेबसाइट-वोटर लिस्ट में फर्क, मतदाता परेशान

Mon, 24 Nov 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची को लेकर गंभीर भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। वर्ष 2003 के आधार पर नगर पंचायत डुमरियागंज की ऑफलाइन वोटर लिस्ट में भाग संख्या 147 और 148 नगर पंचायत डुमरियागंज से संबंधित होनी चाहिए, लेकिन निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन रिकॉर्ड इसके विपरीत जानकारी प्रदर्शित कर रहा है। इससे मतदाता एसआईआर फार्म प्रपत्र भरने को लेकर ऊहापोह की स्थिति में हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भाग संख्या 147 पर ग्राम सेहरी की वोटर सूची दिखाई जा रही है, जबकि भाग संख्या 148 पर नगर पंचायत बढ़नीचाफा का डेटा प्रदर्शित हो रहा है। यह स्थिति न केवल तकनीकी त्रुटि का संकेत देती है, बल्कि नगर पंचायत डुमरियागंज के हजारों वोटरों को भविष्य में अनावश्यक परेशानी में डाल सकती है।
स्थानीय लोगों और जागरूक मतदाताओं का कहना है कि ऑफलाइन और ऑनलाइन रिकॉर्ड में इतना बड़ा अंतर होना गंभीर लापरवाही दर्शाता है। ऐसे में एसआईआर फॉर्म को सही ढंग से भरना और सम्मिट करना चुनाव अधिकारियों के लिए चुनौती बन गया है। यदि त्रुटिपूर्ण डेटा के आधार पर एसआईआर फॉर्म जमा किया जाता है तो उसके गलत सबमिशन की जिम्मेदारी किसकी होगी।
विज्ञापन

त्रुटियों को समय रहते यदि सुधारा नहीं गया, तो भविष्य में इलेक्शन कमिशन द्वारा नगर पंचायत डुमरियागंज के मतदाताओं से अतिरिक्त दस्तावेज या नागरिकता प्रमाण पत्र की मांग की जा सकती है। यह स्थिति मतदाताओं के लिए अत्यंत दयनीय और चिंताजनक होगी। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि जिला चुनाव अधिकारी और इलेक्शन ऑफिसर, सिद्धार्थनगर इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल इलेक्शन कमिशन की आईटी टीम से संवाद स्थापित करें। आवश्यक हो तो लिखित पत्राचार कर ऑनलाइन डेटा में सुधार कराना सुनिश्चित किया जाए।
मतदाताओं का कहना है कि एक छोटी सी तकनीकी त्रुटि यदि अनसुलझी रही तो इसका खामियाजा पूरे नगर पंचायत को भुगतना पड़ सकता है। इसलिए समय रहते इस समस्या का समाधान निकालना अत्यंत आवश्यक है, ताकि डुमरियागंज के वोटर किसी भी प्रकार की अनावश्यक कार्रवाई या नोटिस से बच सकें।
इस संबंध में ईओ डुमरियागंज सचिन कुमार पटेल ने बताया कि मामले में अभी तक उन्हें कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। शिकायत मिलने पर मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को पत्र भेजकर समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें