फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म के मार्ग पर चलने से दूर रहती हैं बुराइयां : गिरजानंद मिश्र

Wed, 21 Oct 2026 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवा चौराहे पर दुर्गा पूजा समारोह में कथा, आरती-भजन और गरबा की धूम
विज्ञापन

भारतभारी। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बेवा चौराहे स्थित अस्पताल रोड पर आयोजित दुर्गा पूजा समारोह में आरती, भजन-कीर्तन और गरबा की धूम है। मंगलवार शाम कथा वाचक पंडित गिरजानंद मिश्र ने श्रद्धालुओं को धर्म और सद्कर्म के मार्ग पर चलने की सीख दी।
उन्होंने कहा कि देवी-देवताओं की कथा सुनने से ज्ञान की प्राप्ति होती है। अच्छे लोगों की संगति और धर्म के मार्ग पर चलने से व्यक्ति बुराइयों से दूर रहता है। सच्चे और अच्छे इंसान को हर जगह सम्मान मिलता है, जबकि बुरे कर्म करने वाले को अपमान का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा के दौरान उन्होंने मधु-कैटभ दैत्यों की उत्पत्ति और मां आदिशक्ति द्वारा महिषासुर व रक्तबीज के संहार का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को हमेशा सच्चाई और अच्छाई का साथ देना चाहिए। अच्छे कर्मों से समाज में सम्मान मिलता है। इसलिए सभी को धर्म के बताए मार्ग पर चलना चाहिए।
इस दौरान आयोजन समिति के डॉ. मनीष मिश्रा, सुमंत अग्रहरि, राम सुरेश चौरसिया, दिलीप धर दुबे, नंदलाल अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें