फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सुबह-शाम छाया रहा कोहरा पछुआ से फिर ठिठुरी तराई

Sun, 08 Feb 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर में देर रात कोहरे के दौरान आवागमन करते वाहन चालक।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मौसम में बदलाव का दौर जारी है। एक बार फिर मौसम का बदला मिजाज लोगों को परेशान कर रहा है। सुबह-शाम कोहरा छाने के साथ ही पछुआ चलने से तराई इलाके में गलन बढ़ गई, जिससे लोग ठिठुरते रहे। शनिवार को भी सुबह और शाम को घना कोहरा छाया रहा। गलन भरी हवा से बढ़ी ठंड के कारण शाम होते ही लोगों के घर में दुबक गए। सड़क पर आवाजाही कम रही।
विज्ञापन




शनिवार सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। पूरे दिन लोगों काे कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। वहीं, सुबह दृश्यता भी कम होने से वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हुई। इस कड़ाके की ठंड से आलम यह रहा कि लोग पूरे दिन ठिठुरते नजर आए। दोपहर 12 बजे तक कोहरा और ठंड से शहर में सन्नाटा पसरा रहा जबकि मेडिकल कॉलेज में भी जरूरत होने पर लोग इलाज कराने आए। इससे शनिवार को मरीजों की संख्या बेहद कम रही। मौसम में अचानक हुए इस बदलाव से चिकित्सकों ने लोगों को बचाव की सलाह दी है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल चिकित्सक की सलाह लें।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बादलों के छाने से मौसम में बदलाव हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें