फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बढ़ा कोहरा, देर से संचालित हुई रोडवेज की बसें

Mon, 08 Dec 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सुबह घना कोहरे के चलते लाईट जलाकर वाहन चलाते वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
- रात में सफर करने वाले यात्रियों को हुई परेशानी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। घने कोहरे ने सोमवार की की सुबह जिले में यातायात व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। दृश्यता बेहद कम होने से कई स्थानों पर वाहनों के पहिए थम गए। हाईवे से लेकर प्रमुख मार्गों पर गाड़ियां रेंग-रेंगकर चलती रहीं। कोहरे की तीव्रता इतनी अधिक रही कि रोडवेज की अधिकांश बसें निर्धारित समय से काफी देर बाद रवाना हो सकीं।
यात्रियों को ठंड और कोहरे के बीच बस अड्डों पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। इससे यात्रियों को रविवार की रात में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह में लोग वाहनों से यात्रा करते समय विशेष सावधानी पर ध्यान दिया। रोडवेज पर बस का इंतजार कर रहे सुरेश, आनंद ने बताया कि बसों का संचालन निर्धारित समय से थोड़ी देरी पर हुई जबकि अन्य प्राइवेट वाहन भी रेंगकर चल रहे थे। ठंड बढ़ने से रात में यात्रा करने वाले यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। बसों का संचालन करीब आधा घंटे देर से हुआ लेकिन उसके बाद धूप खिलने के बाद समस्या का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम विजय कुमार गंगवार ने बताया कि बसों का संचालन में अभी विशेष समस्या नहीं हो रही है। आगे कोहरा बढ़ने पर चाल धीमी होगी। जिससे यात्री को गंतव्य तक पहुंचने में देर हो सकती है, लेकिन उनका सफर सुरक्षित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें