सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज नगर स्थित ब्लाॅक संसाधन केंद्र में शिक्षकों के चल रहे पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण के पांचवें बैच का समापन शनिवार को हो गया। इसमें 50-50 शिक्षकों के दो बैच में प्रशिक्षित कर कक्षा शिक्षण में प्रयोग करने के लिए कहा गया है।
प्रशिक्षण के समापन अवसर पर प्रशिक्षक रामदयाल ने पांचवें दिन कहा कि एफएलएन प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक स्तर के बच्चों को भाषा व गणित में दक्षता हासिल कराने संबंधी बिदुओं पर जानकारी देना है। इसी उद्देश्य से शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। नई शिक्षा नीति के तहत निपुण भारत अभियान में कक्षावार भाषा व गणित विषयों में बच्चों को निपुण करने के साथ साथ कक्षानुरूप दक्षता विकसित करना है।
इस दौरान एआरपी शेषराम यादव, इश्तियाक अहमद, पवन श्रीवास्तव, दीपक कुमार ने गणित, हिंदी, बाल विकास आदि के विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी देकर कक्षा शिक्षण में प्रयोग की विधि बताया गया। इस दौरान प्रेम प्रकाश चौबे, अमित मिश्रा, शिवेश पांडेय, परवेज अख्तर, दौलत राम, काजी महफूजुर्रहमान आदि मौजूद रहे।