बिस्कोहर। जन्माष्टमी महोत्सव और आगामी गणेश पूजा को लेकर कस्बा बिस्कोहर में पुलिस ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर अनूप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल ने मुख्य बाजार, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च किया।
कस्बे के विभिन्न मंदिरों में इन दिनों सात दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव चल रहा है जबकि जल्द ही गणेश पूजा महोत्सव भी शुरू होगा। इसे देखते हुए पुलिस ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी। कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।